भगवान परशुराम जी से है ब्राह्मणों की पहचान, जमदग्नि नन्दन हमारे अभिमान हैं, हमारे आन बान शान और और स्वाभिमान की रक्षा के लिए हमें बल बुद्धि और विवेक उन्हीं से प्राप्त होता है: राकेश तिवारी

MD भारत न्यूज, मुंगेली राहुल यादव। आर्यावर्त ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय संगठन महासचिव राकेश तिवारी ने कही। तिवारी महासभा के पदाधिकारियों के साथ आज मुंगेली जिला मुख्यालय में सर्व ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा आयोजित गाजे बाजे और आतिशबाज़ी से भरपूर हज़ारों की संख्या में विप्रजनों, महिलाओं एवं युवाओं का विशाल एतिहासिक शोभायात्रा एवं भगवान परशुराम जी की महाआरती में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान, बच्चों द्वारा समूह नृत्य तथा अतिथियों द्वारा उद्बोधन भी किया गया। राकेश तिवारी ने भव्य और एतिहासिक आयोजन के लिए परिषद की भूरी भूरी प्रशंसा कर सबको बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *