राष्ट्रीय खेल दिवस गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी रायपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस का हुआ आयोजन…

MD भारत न्यूज रायपुर। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संध्या गुप्ता, प्राचार्य रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक दक्षता को अपनाना एवं क्षमता को बढ़ाना है। नियमित व्यायाम और जीवन शैली के महत्व को जोर देने के लिए एवं गतिहीन जीवन शैली और संबंधित बीमारियों के प्रति भी आगाह करने के लिए छात्राओं को जागरुक किया गया। साथ ही शारीरिक दक्षता को ध्यान में रखते हुए ऐराबिक एक्सरसाईज किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी खेल ओलम्पिक में शामिल देसी खेल फुगड़ी, भौंरा चाल, गिल्ली डंडा का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी संकाय से लगभग 120 छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राणी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. देवश्री वर्मा ने क्रीड़ा विभाग को ब्लड प्रेशर नापने की मशीन एवं थर्मामीटर प्रदान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

 

 

खेल विधा में विजेताओं के नाम

फुगड़ी
1. दीपिका गायकवाड़, बी.कॉम प्रथम
2. निशा, बी.कॉम द्वितीय

भौरा चाल
1. खुशबु साहू, बी.कॉम, प्रथम
2. भूमिका साहू, बी.एस.सी, द्वितीय

क्रीड़ा अधिकारी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *