ग्रीन आर्मी ने किया गजराज बांध सफाई अभियान की शुरुवात – एक व्यक्ति एक धमेला

MD BHARAT NEWS, रायपुर। ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा बोरियाखुर्द आजाद चंद्र शेखर वार्ड स्थित गजराज बांध का सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे संस्था सदस्यों के साथ अधिक संख्या में स्थानीय ग्रामीण ने एक व्यक्ति एक धमेला के तर्ज पर कार सेवा प्रदान किया। ज्ञात हो यह रायपुर शहर का सबसे बड़ा जल स्त्रोत है यह उतना ही पुराना है जितना बूढ़ातालाब, महराजबन्द, कंकाली तालाब है किंतु वर्तमान में इसकी स्थिति बहुत दयनीय तथा अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। इसलिए इसे बचाने का प्रयाश ग्रीन आर्मी एवँ स्थानीय निवासी मिलकर कर रहे है जिसकी शुरुवात आज एक व्यक्ति एक धमेला के आधार पर किया गया। यह बांध जल स्त्रोत का इतना बड़ा साधन है कि इसे बचाने पर आगामी 50 वर्षों तक जल स्त्रोत की कमी नही होगी यही कारण है जिसके चलते बीते वर्ष 2014 तथा 2020 में शासन प्रशासन के आला अहिकारियो द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया गया। किंतु दुर्भग्यवश अभी तक सफाई, गहरीकरण, सौन्दरिकरण का अभियान प्रारंभ नही हो पाया, अब स्थानीय लोगो के सहयोग से ग्रीन आर्मी संस्था पुनः तालाब को बचाने का प्रयाश कर रही है, जिसके लिए विगत दिनों ग्रीन आर्मी संस्था द्वारा शहर के विभिन्न समाज को एक स्थान पर आमंत्रित कर बैठक आयोजित भी किया एवँ गजराज बांध को बचाने अपनी सहमति प्रदान किया। ज्ञात हो ग्रीन आर्मी द्वारा पूर्व में भी यह अभियान प्रारंभ किया गया था किंतु वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बंद किया गया जिसे आज पुनः प्रारंभ किया गया। संस्था तालाबो के संरक्षण संवर्धन हेतु लगातर प्रयाश कर रही है इससे पहले बूढ़ातालाब में 1 वर्ष तक यह अभियान चलाया गया तथा तत्कालिक में देवपुरी आमा तालाब, पादरी तालाब यह कार्य जारी है जहाँ साफ सफाई के साथ दो साइन बोर्ड लगाया गया जिसकी देखरेख साफ सफाई हेतु संस्था सदस्य एवँ स्थानीय नागरिक लगातार कर रहे है। आज इसी कड़ी में गजराज बांध जलाशय सफाई अभियान का कार्य प्रारंभ किया जिसमें संस्था सदस्यों , स्थानीय निवासी के साथ, शहर वाशी भी शामिल रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्था संस्थापक श्री अमिताभ दुबे ने सबका आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *