वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह IPS कर्नाटक के प्रदेश प्रभारी बने…

MD भारत न्यूज मुंबई/महाराष्ट्र। आइडियल पत्रकार संघटना का कर्नाटक में मजबूती के साथ विस्तार करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह को प्रदेश प्रभारी कर्नाटक नियुक्त किया गया है l इस आशय की जानकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने अपने नवी मुंबई स्थित आवास पर दी l जबकि प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार विनोद कर्जेकर को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है l संगठन में और भी कई राज्यों में मजबूती प्रदान करते हुए पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई है। नवी मुंबई अध्यक्ष के रूप में अजय प्रसाद को नियुक्त किया गया है जो नवी मुंबई के तुर्भे स्थित शहर में महाराष्ट्र के निवासी हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आशा व्यक्त की कि संगठन पत्रकारों के हित में कार्य करते हुए अपने सभी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा। संगठन को हम सभी प्रदेशों में विस्तार करेंगे जिसमें लगभग 18 प्रदेशों में हमारा विस्तार हो चुका है। आइडियल पत्रकार संघटना की सभी सदस्यों तथा पदाधिकारी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी तथा सभी नए पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *