राखी पूर्णिमा के अवसर पर IPS की ऐतिहासिक बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने किया महिला पत्रकारों का सम्मान…

MD भारत न्यूज विरार/मुंबई। राखी पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयडियल पत्रकार संघटन के तत्वाधान में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन विरार फाटा में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने सभी पत्रकार साथियों को निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता करने का आह्वान किया तथा पीत पत्रकारिता से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संगठन की आईडी का दुरुपयोग किसी भी परिस्थिति में न किया जाए और केवल सक्रिय पत्रकारों को ही यह आईडी प्रदान की जाए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। इसी दिशा में जल्द ही संगठन का प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र सरकार से मुलाकात कर पत्रकारों की आवश्यक मांगों को उनके समक्ष रखेगा।

 

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने महिला पत्रकारों का सम्मान भी किया, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया। बैठक में बिहार सरकार द्वारा पत्रकार हित में लिए गए सकारात्मक निर्णयों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मुंबई वेस्ट ज़ोन अध्यक्ष सुरेश जायसवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया, जिसकी अध्यक्षता पालघर जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सिंह ने की। इस मौके पर केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र संजय राय, प्रदेश महासचिव महाराष्ट्र कविता फुलपगार, जिला सचिव पालघर रोहित गिरी, जिला महासचिव रुचि सिंह, जिला संयोजक रघुनाथ गायकवाड, भिवंडी तालुका अध्यक्ष संजय कराले, जिला संयुक्त सचिव त्रिवेणी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कविता गिरी, सदानंद यादव सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों को बुके देकर सम्मानित किया गया और कार्यक्रम के अंत में स्वादिष्ट भोजन का आयोजन हुआ। मुख्य आयोजक सुरेश जायसवाल के उत्कृष्ट कार्यों की सभी ने सराहना की। अंत में गोपाल प्रसाद सिंह ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *