MD भारत न्यूज रायपुर। सी.पी. राधाकृष्णन भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय एकात्मक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उपराष्ट्रपति बनने के उपलक्ष में उत्साह मनाया गया और ढोल नगाड़ों के साथ फटाखे फोड़ कर आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
भारतीय जनता पार्टी पिछडा़ वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि श्री सी.पी. राधाकृष्णन को भारत का उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की ओर से हमारे उपराष्ट्रपति महोदय को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

श्री सी.पी. राधाकृष्णन एक प्रभावशाली नेता और कुशल प्रशासक के रूप में समाज की जड़ों से उठकर राष्ट्र के उच्च संवैधानिक पद तक पहुँचने का गौरव अर्जित किया है। उनका यह सफर लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त मिसाल है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और गहरा प्रशासनिक अनुभव न्याय, समानता और विकास के मूल्यों को नई ऊँचाइयों पर स्थापित करेगा। देश में ऐसे ही उपराष्ट्रपति की जरूरत है जो समाज और देश के प्रति समर्पित भाव से काम करते है। आज हमें ऐसा कुशल नेतृत्व करने वाले उपराष्ट्रपति मिला है। इससे हम सभी कार्यकर्ताओं का हौसला और भी बुलंद हो गया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में उत्सव मनाने में शामिल हुए प्रदेश प्रवक्ता हेमंत पाणिग्रही, रायपुर शहर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, महामंत्री सत्यम दुआ, सुभाष अग्रवाल, अकबर अली, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा,अमित मैसरी, पिछड़ा और मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतानु साहू, देवदत्त साहू, राजेंद्र नायक, चूड़ामणि निर्मलकर, भूपेंद्र शंकर सेन, श्रवण यदु, नरेंद्र निर्मलकर, तामेश्वर साहू, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी, यादराम साहू, अखिलेश कश्यप, सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गण मौजूद थे।