कांग्रेस नेताओं ने स्काईवाक के सामने विरोध प्रदर्शन कर कड़ी एवं त्वरित कार्यवाही की मांग की…

स्काई वाक भाजपा के भ्रष्टाचार का स्मारक है – महापौर एजाज़ ढेबर…

MD भारत न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहर के बीच आधे-अधूरे खड़े स्काई वाक एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति में ज्वलंत बन गया है। गौरतलब है कि यह स्काई वाक पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार के समय बनाया जा रहा था,जो अधूरा रह गया। सत्ता परिवर्तन के बाद से ही कांग्रेस सरकार लगातार स्काई वाक निर्माण और उसकी उपयोगिता पर सवाल उठा रही थी। स्काई वाक को लेकर लगातार सामाजिक संगठन भी विरोध कर रहे थे।

 

 

भूपेश सरकार ने कुछ दिन पहले ही करोड़ों रुपये की लागत से खड़े किये गए स्काई वॉक ढांचे के निर्माण में कथित तौर पर हुए भ्रष्टाचार की जांच एसीबी और ईओडब्ल्यू कराने का फैसला लिया है। आज इसी भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर रायपुर के महापौर एजाज़ ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे , समस्त कांग्रेस के पार्षद एवं MIC सदस्य साथ भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता स्काईवाक निर्माण में हुए भ्रष्टाचार से जनता को अवगत कराने और सांकेतिक विरोध करने पहुंचे।

महापौर एजाज़ ढेबर ने इसे भाजपा शासनकाल में हुए भ्रष्टाचार का स्मारक बताया और भाजपा नेताओं से सवाल किया कि ‘कैसे इसकी निर्माण लागत 44 करोड़ से बढ़कर 80 करोड़ हो गई और रातों रात टेंडर जारी कर दिया गया।’ फिलहाल यह मुद्दा थमते हुए दिखाई नहीं दे रहा और आने वाले विधानसभा चुनावों में इस मुद्दे का कितना प्रभाव रहेगा यह जनता ही बताएगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *