राजधानी में 19 को बाजे गाजे के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज की शोभायात्रा निकलेगी…

MD भारत न्यूज, रायपुर। प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन छत्तीसगढ़ द्वारा 19 फरवरी को दोपहर 1 बजे से विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

शिवाजी महाराज के जीवन से संबंधित कुछ प्रमुख झांकियां शोभा यात्रा का आकर्षण होगी। प्रमुख रूप से राजमाता जिजाऊ और छत्रपति शिवाजी बाल्यकाल संत, शिरोमणि तुकाराम महाराज, शिवाजी महाराज मंत्रिमंडल, दादोजी कुंडल कोंडदेव एवं शिष्य बाल शिवाजी छत्तीसगढ़ का समृद्ध किसान और वन संरक्षण झांकी प्रदर्शित की जाएगी, इस बार झांकियां बनाने में रायपुर, भाटापारा, राजनांदगांव, दुर्ग महासमुंद, बिलासपुर, दल्लीराजहरा, रायगढ़,जगदलपुर के सजातीय बंधुओं का योगदान होगा। शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए वॉलिंटियर्स को जवाबदारी सौंपी गई है। गाजे-बाजे के साथ बग्गी ,घुड़सवार पालकी और झंडे प्रदर्शित किए जाएंगे। अंतराल में जलपान की व्यवस्था की गई हैं। यात्रा का मार्ग भारत माता चौक, अशोक नगर गुढ़ियारी, तेलघानी नाका,राठौर चौक, रामसागर पारा होते हुए तत्यापारा चौक में समापन होगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *