नारायणपुर में जिला स्तरीय पंच-सरपंच प्रशिक्षण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप MD भारत न्यूज नारायणपुर। सेवा…

अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘शौर्यांजलि : बस्तर के नायकों को समर्पित’ कार्यक्रम में अमर शहीदों को…

CM के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की पहल से साकार हो रहा विकसित छत्तीसगढ़…

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की अपेक्स कमेटी की बैठक संपन्न

जल जीवन मिशन के सुचारू संचालन, शुद्धता की जांच और डिजिटल मॉनिटरिंग पर विशेष जोर MD…

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जन-जागरूकता अभियानों पर जोर

प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की MD भारत न्यूज रायपुर।…

विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका : छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ‘युवा उड़ान 2026’ का भव्य आयोजन, युवाओं को राष्ट्र निर्माण और विकसित छत्तीसगढ़ के…

जनकल्याणकारी योजनाओं से बदल रही सरगुजा के गांवों की तस्वीर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे ग्रामीण परिवार

नोनी सुरक्षा योजना से बेटियों का भविष्य सुरक्षित, डेयरी और मछली पालन से ग्रामीणों को मिल…

सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से खेती की जरूरतें पूरी करने में मिल रही सुविधा

पीएम किसान सम्मान निधि बनी मेघमणि साहू की खेती का सहारा, बीज-खाद और कृषि कार्यों के…

कृषक उन्नति योजना से शंकर प्रसाद की खेती को मिलेगा आर्थिक संबल, तीन एकड़ में सुगंधित धान की खेती पर मिलेंगे 45 हजार रुपये

*सेवा संकल्प अभियान-2026 : सेवा की कहानी* परंपरागत धान की जगह सुगंधित धान अपनाकर खेती में…

90 दिवसीय विशेष पाठ्यक्रम से बढ़ेगा आत्मविश्वास

जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल

अंग्रेजी संवाद कौशल विकास हेतु बिलासपुर में संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

MD भारत न्यूज बिलासपुर। ​उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के अंग्रेजी भाषा में संप्रेषण कौशल के विकास के लिए एक संभाग स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा आयुक्त श्रीमती रीता यादव शामिल हुई। इस कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के विभिन्न महाविद्यालयों के 25 प्राचार्यों, 47 प्राध्यापकों और अन्य 17 प्रतिभागियों सहित कुल 89 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

​कार्यक्रम का शुभारंभ शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं बिलासपुर संभाग के अपर संचालक द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में इसे उच्च शिक्षा में गुणवत्ता संवर्द्धन और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इसके बाद, संप्रेषणात्मक अंग्रेजी प्रशिक्षण के राज्य स्तरीय सदस्य तथा बिलासपुर संभाग के नोडल अधिकारी ने प्रशिक्षण की कार्ययोजना और उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
​ आयुक्त श्रीमती रीता यादव ने अपने प्रेरक उद्बोधन में छात्रहित को सर्वोपरि रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों में छात्राओं की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यकता पड़ने पर रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में भी शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं, जिसके लिए नियमानुसार प्रतिपूरक अवकाश की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय अंचलों के विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा के प्रति आत्मविश्वास विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि उच्च शिक्षा, रोजगार और व्यक्तित्व विकास के उनके अवसर व्यापक हो सकें।
​कार्यक्रम में डॉ. एम. एस. गुप्ता ने बताया कि छात्राओं के अंग्रेजी संप्रेषण कौशल को निखारने के लिए 90 दिवसीय एक विशेष पाठ्यक्रम की अनुशंसा की गई है, जिसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है। स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सोमाली गुप्ता ने इस पाठ्यक्रम की रूपरेखा, शिक्षण पद्धति और मॉड्यूल तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।