भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का दौरा कार्यक्रम…

MD भारत न्यूज रायपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा 11 सितंबर 8 बजे भिलाई से दंतेवाड़ा की दंतेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होने वाली परिवर्तन यात्रा में शामिल होने रवाना होंगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी छगन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा 11 सितंबर को ही दोपहर12 बजे चारामा की रेस्ट हाउस पहुंचकर सामाजिक प्रमुखों से मिलेंगे। वहीं 1.30 बजे कांकेर की रेस्ट हाउस में सामाजिक प्रमुख जन से भेंट करेंगे। भोजन पश्चात कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। 2.30 बजे कोंडागांव रेस्ट हाउस में समाज प्रमुख जन से चर्चा कर 3.30 बजे बस्तर की भानपुरी पहुंचकर प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चो निर्देश दीवान के साथ चर्चा कर जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। वहां पंहुचकर जिला अध्यक्ष एवम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य से मिलकर परिवर्तन यात्रा पर चर्चा कर दंतेवाड़ा के लिए रवाना होंगे। रात्रि विश्राम दंतेवाड़ा में करेंगे। दूसरे दिन परिर्वतन यात्रा में शामिल होकर साथ चलेंगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष व बस्तर संभाग प्रभारी खिलावन साहू, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सोनवानी,प्रदेश मीडिया सह प्रभारी आशीष साहू,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के भिलाई जिला अध्यक्ष सुंदरलाल साहू, जिला उपाध्यक्ष पंचराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *