छत्तीसगढ़ नक्सली, नशा और अपराधियों का बना गढ़:अरुण साव

भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने ओबीसी मोर्चा को 2023 में चुनाव जीतने दिए प्रशिक्षण…

MD भारत न्यूज, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भिलाई स्थित रिसाली के रिसोर्ट द पार्क में आयोजित हुई। इस परीक्षण शिविर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा को चुनावी प्रशिक्षण देकर 2023 के लिए मजबूती प्रदान की और कांग्रेस के भूपेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए गुरु मंत्र प्रदान किया।

 

 

बता दे कि 2023 में भारतीय जनता पार्टी जनता के बीच केंद्र की मोदी सरकार द्वारा काम किए गए योजनाओं को लेकर और छत्तीसगढ़ में पिछले 15 सालों से काम किए हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की कार्य योजना को जनता के बीच जाएंगे और 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में बड़ा लक्ष्य रखेंगे। भारतीय जनता पार्टी के पास ओबीसी मोर्चा बड़ी ताकत है और छत्तीसगढ़ में ओबीसी वर्ग के लोग सबसे अधिक है इसी वजह से 2023 में भाजपा ओबीसी वर्ग को लेकर चुनाव में उतरेंगे।

4 साल में कांग्रेस की सरकार जनता को केवल लूटने का काम किया:अरुण साव

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि 4 साल में कांग्रेस की सरकार केवल लूटने का काम किया है। आज छत्तीसगढ़ नशे का गण नक्सलवाद भ्रष्टाचार शराब का घर जुआ सट्टा भू माफियाओं का गढ़ बन चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश में भी छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मुख्यमंत्री बने लेकिन छत्तीसगढ़ विकास ना कर केवल लूटने का काम किया अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाना तब भी कांग्रेसी इसका विरोध करने लगे भाजपा की 15 साल की सरकार ने लगातार छत्तीसगढ़ में विकास किया। आज एक परिवार के लोगों को खुश करने के लिए 600 किलो गुलाब की पंखुड़ियों को बिछाया गया एक तरफ नक्सल खून की होली खेल रहे हैं , वहीं दूसरी और भूपेश बघेल प्रियंका के स्वागत में फूल के चादर बिछा कर कांग्रेस परिवार को खुश करने में लगे हुए हैं।

भूपेश सरकार ने 58 लाख परिवारों का स्मार्ट कार्ड योजना से किया वंचित: डा. रमन सिंह

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह परीक्षण वर्ग का समापन करते हुए कहा कि अंत्योदय की परिकल्पना को मोदी सरकार ने पूरा किया अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को पूरा किया कांग्रेसी सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया विकास से छत्तीसगढ़ की जनता को दूर किया भाजपा की 15 साल की सरकार ने ₹1 में चावल देकर खाद्यान्न सुरक्षा कानून बनाया जिसके तहत कोई भी सरकार आए चावल योजना बंद नहीं कर सकता भूपेश सरकार 58 लाख परिवारों को स्मार्ट कार्ड योजना के जरिए होने वाले स्वास्थ्य लाभ को जनता से वंचित कर दिया।
आज 70000 करोड़ रुपए का आवास का लाभ छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलता पर भूपेश सरकार से उसे भी वंचित कर दिया। सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है हम सभी को ऐसी भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए।

इसके पूर्व,पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने समाजवाद व अन्य विषय पर अपना उद्बोधन देते हुए बताया कि अब समाजवाद, परिवारवाद का रूप ले लिया है हम हम सब को इससे बचना चाहिए. प्रशिक्षण वर्ग को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक आगे भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी व प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने भी संबोधित कर अपने-अपने विषयों पर विचार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सभी सहयोगीयों को सम्मानित किया गया प्रशिक्षण वर्ग का संचालन महामंत्री डॉ खिलावन साहू और आभार प्रदर्शन राकेश चंद्राकर ने किया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा, उपाध्यक्ष खिलावन साहू, गजेन्द्र यादव,शांतानु साहू, सुनिता मानिकपुरी, अंबिका चंद्रवंशी, निर्देश दीवान, महामंत्री डा. खिलावन साहू,राकेश चंद्राकार, प्रदेश मंत्री देवदत्त साहू, मनोज गुप्ता, कामता पटेल, अशोक सिन्हा, रीकेश सेन,ऋतु चौरसिया, होरी लाल सिन्हा, कोषाध्यक्ष मोहन उपारकर, सह कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकार कार्यालय मंत्री चूरामणी निर्मलकर, सहकार्यालय मंत्री भगवान यादव, भूपेन्द्र शंकर सेन, मीडिया प्रभारी छगन साहू, सह मीडिया प्रभारी श्रवण यदु, विशेष बघेल, शोसल मीडिया प्रभारी नरेंद्र निर्मलकर, सह शोसल मीडिया प्रभारी हरीश कटघरे, रमेश सोनवानी तामेश्रवर साहू सहित जिला और प्रदेश पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *