MD भारत न्यूज रायपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में 4,670 परिवारों को पक्के आवास की स्वीकृति मिलना अत्यंत हर्ष का विषय है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत इस नई स्वीकृति के साथ प्रदेश में अब तक कुल 76,086 आवासों को मंजूरी मिल चुकी है।
प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के अपने घर का सपना साकार करने की दिशा में इस महत्वपुर्ण स्वीकृति के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल जी का हार्दिक आभार।

हमारी डबल इंजन सरकार हर पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराने और उनके जीवन में सम्मान, सुरक्षा एवं खुशहाली लाने के लिए संकल्पित है।