MD भारत न्यूज खबर का असर नाली के जान लेवा गड्डे को स्लैब डालकर किया मरम्मत…

स्थानीय लोगों ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए MD भारत न्यूज़ के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया


MD भारत न्यूज लोरमी, विपिन कुमार शर्मा। लोरमी नगर के मुख्य मार्ग पर जेके हॉस्पिटल से पहले सड़क के किनारे बनी नाली का स्लैब टूट गया था, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना हो सकता था। इस खबर को MD भारत न्यूज ने प्रमुक्ता से प्रकाशित किया। साथ ही नगर प्रशासन के अधिकारियों को अवगत भी कराया गया। नगर प्रशासन के ढीले ढाले रवैये के कारण काफी विलम्ब के बाद गड्ढे में स्लैब डालकर कर गड्ढे को ढका गया। बड़ी बात यह है की किसी भी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना नहि हुईं अंततः नगर प्रशासन द्वारा गड्ढे को स्लैब से ढक दिया गया है हाल ही में मंगला चौक बिलासपुर में नगर निगम द्वारा खोदे गए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी थी। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए MD भारत न्यूज़ के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *