CM ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओ ने केक काटकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को दिया बधाई…

MD भारत न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर को उनके जन्मदिन पर मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने मोर्चा के विभिन्न मांगों से अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री को उक्त मांगों पर अमल करने के लिए निवेदन किया इसके पूर्व प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष व सदस्यों ने जन्मदिन मनाया। 30 जून को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित जन्मदिन उत्सव कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी ने केक काटकर और मिठाई बांटकर अपने प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर सभी प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के प्रेम व स्नेह से मैं अभीभूत हूं । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी प्रदेश पदाधिकारी ने जिला अध्यक्षों ने व सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में अथक मेहनत से प्रदेश में भाजपा की सरकार और लोकसभा चुनाव में 10 सांसद देकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की मजबूती से प्रदेश भाजपा संगठन को अवगत कराया है। आने वाले दिनों में इसी प्रकार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सक्रियता से प्रदेश संगठन को और मजबूती मिलेगी।इस अवसर पर प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय सहित वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारी से भी मुलाकात कर उनका आशीर्वाद हुआ मार्गदर्शन लिया गया।

इस दौरान खिलावन साहू, शांतनु साहू, देवदत्त साहू, होरी लाल सिन्हा, अशोक सिन्हा, ऋतु चौरसिया, छगन साहू,भगवान यादव, भूपेन्दर शंकर सेन,, श्रवण यदु, आशीष साहू, तामेश्वर साहू, सुनील चौधरी, पंच राम साहू, राम कुमार साहू, सुंदर लाल साहू, तिलक साहू गौरव राजेश साहू, सूरज अखिलेश कश्यप, निरंजन यादव, सुरेन्दर वर्मा एंव अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *