आइडियल पत्रकार संगठन तहसील मार्टिनगंज का हुआ विस्तार…

MD भारत न्यूज रायपुर। आइडियल पत्रकार संगठन तहसील इकाई मार्टिनगंज का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष आजमगढ़ दुर्गेश मिश्रा द्वारा पत्रकार मोहम्मद सफदर खान निवासी महुवारा को संगठन मंत्री मार्टिनगंज तथा पत्रकार बृजेश यादव को तहसील मीडिया प्रभारी मार्टिनगंज के पद पर नियुक्त किया गया है। तहसील अध्यक्ष अनुराग सिंह की संस्तुति पर तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश संरक्षक डॉ पृथ्वीराज सिंह की सहमति पर यह नियुक्तियां की गई है। प्रदेश संरक्षक डॉक्टर पृथ्वीराज सिंह की उपस्थिति में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि हमें संगठन द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसके लिए हम अपने समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीयों का आभार प्रकट करते हैं उन्होंने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का अपनी पूरी ताकत से पूर्ण प्रयास करेंगे। पत्रकारों के हित एवं संगठन के हित के लिए जो भी वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया जाएगा उसका हम अक्षरशः पालन करेंगे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी, नर्वदेश्वर मिश्रा, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, तहसील अध्यक्ष अनुराग सिंह, तहसील संरक्षक अजय उपाध्याय तथा मार्टिनगंज क्षेत्र के सभी पत्रकार साथियों ने दोनों पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *