प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन की महिला मंडल कार्यकारिणी द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन

MD भारत न्यूज रायपुर। प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन की महिला मंडल कार्यकारिणी द्वारा दिनांक 3 अगस्त 2025 रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रायपुर तथा जिला भाटापारा शाखा की महिलाएं सम्मिलित हुईं।

कार्यक्रम में सावन उत्सव के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताएं, नृत्य प्रतियोगिताएं और सावन क्वीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। श्रीमती हर्षदा टिचकुले जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महिला मंडल प्रमुख सारिका गेडेकर, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष बारसे, उपाध्यक्ष नैना गाढ़वे और सभी महिला मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

सावन क्वीन का खिताब श्रीमती पदमा पाथोड़े और ऋतु को मिला। सावन के गीतों के साथ सभी ने झूला झूलकर सावन उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर सभी उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *