भाजपा का डौंडीलोहारा विधानसभा स्तरीय बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न…

MD भारत न्यूज, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का डौंडीलोहारा विधानसभा स्तरीय बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे उपस्थित थे।

अन्य विशेष वक्ताओं में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद चंदूलाल साहू भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भरत वर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर भाजपा जिला अध्यक्ष केसी पवार उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि जब से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में आई है तब से छत्तीसगढ़ प्रदेश में आर्थिक संकट छाया हुआ है हजारों करोड़ के कर्जा में लदि हुई सरकार को प्रतिमाह हजारों करोड़ का ब्याज देना पड़ता है छत्तीसगढ़ आर्थिक दिवालिया हो चुका है दल्ली राजहरा में 24 पर अस्पताल नहीं बने केंद्रीय विद्यालय नहीं आ पाया क्षेत्र की समाज कल्याण करने वाली जनप्रतिनिधि अ अब शराब बेचने में लगे हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री सतनामी समाज के लोगों की तुलना भोकने वाले कुकुर से की है भगवा रंग वाले बजरंग दल के लोगों को गुंडे बदमाश कहती है बजरंगी को दुश्मनी कहने वाले राम द्रोही लोगों के यह डीएनए में है इन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कुत्ता बिल्ली कह कर बदनाम करने में लगे हुए है एक तरफ कौशल्या माता की फोटो लगाते हैं और दूसरी तरफ भगवान राम के खिलाफ काम करते हैं सम्मेलन को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आदिवासियों के आरक्षण को 32% से 20% करने का काम किया लोकसभा में केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण देने का काम किया जिसका लाभ केंद्रीय विद्यालय नवोदय विद्यालय सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित हर सरकारी संस्थाओं में मिल रहा है प्रदेश में 4000 नाबालिक ओवर 2000 महिलाओं के साथ अब तक अपहरण व दुष्कर्म की घटनाएं घट चुकी है प्रदेश में बैठी हुई तानाशाह कांग्रेश सरकार 16 लाख गरीब परिवारों के आवास को वापिस कर उन्हें आवास से वंचित कर दिया श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया के हित की बात करने वाले भूपेश सरकार द्वारा राज्यसभा में बाहरी लोगों को भेज कर छत्तीसगढ़िया का घोर अपमान किया है 152 करोड़ का घोटाला कर ईडी के गिरफ्त में आए लोग अब जेल के सलाखों के पीछे हैं वही 1500 करोड़ के चावल घोटाला का भी पर्दाफाश हो चुका है महिला स्व सहायता समूह द्वारा चला रहे रेडी टू ईट को बंद कर महिलाओं से उनका रोजगार छीना है नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता के नाम से चला गया है 2 साल के बोनस को देने की बात कर किसानों को बेवकूफ बनाया है अब तक ₹86000 करोड़ कर्जा लेकर भूपेश सरकार प्रदेश को खोखला बना डाली है कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार 4 साल में किसानों का रकबा कम कर दिया किसान द्वारा अपने द्वारा खरीदे गए बारदाना में धान बेचे जाने के बाद अब तक बारदाना का पैसा नहीं मिला भूपेश सरकार द्वारा 2500 बेरोजगारी भत्ता का झूठा वादा किया गया गठान के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया 15 वे वित्त की राशि में डाका डाला गया विकास अवरुद्ध कर लूट व चाकूबाजी आज पूरे प्रदेश में गुंडों के द्वारा हो रहा है प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना है जो गरीबों को पक्का मकान नहीं दे सकते 1600000 गरीब के मकान अब तक नहीं बन पाया 2000 के सर्वे सूची का अभी तक मकान नहीं मिल पाया पूरे देश में यह घटना केवल 2 राज्यों में हुई है एक छत्तीसगढ़ दूसरा पश्चिम बंगाल वही भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देश में सबसे अधिक 4500000 प्रधानमंत्री आवास बनाकर गरीबों की हितों की बात करने वाली सरकार बनने का गौरव प्राप्त किया कांग्रेश द्वारा चुनाव के दौरान किए गए अब तक एक भी घोषणा को पूरा नहीं कर पाई 2 साल का बोनस नहीं दे पाए मंडी टैक्स बढ़ाया गया युवा साथी को ठगा गया किसान का बेटा कह कर धान खरीदी नहीं कर पाए किसानों के खेतों का रकबा कम कर दिया कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवार को दिए जाने वाले प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल में भी घोटाला कर गरीबों का हक छीनने का काम किया उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मन बना चुकी है 2023 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी कार्यकर्ता सम्मेलन से पूर्व डौंडीलोहारा विधानसभा के तीनों मंडलों का विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन भी किया गया था कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन जिला भाजपा महामंत्री किशोरी साहू आभार प्रदर्शन प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र महाला द्वारा किया गया बैठक में जिला भाजपा के पदाधिकारी प्रदेश मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मंडल के पदाधिकारी सहित अनेक कार्यकर्ता गण व हितग्राही गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *