मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को अपमानित करने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया भूपेश बघेल का पुतला दहन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूंका और उनके खिलाफ पूरे प्रदेश में दर्ज कराई FIR

MD भारत न्यूज,रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आज रायपुर के आजाक थाना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुंगेली जिले के लालपुर में बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच से अनुसूचित जाति मोर्चा को अपमानजनक शब्दों का उपयोग कर पूरे अनुसूचित जाति समाज को अपमानित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यह कहना कि “आने दो आने दो हम इन लोगों से डरते नहीं हैं जी ये सब संझा कन भोंकथे अउ कोन भोकथे ये सब जानत हव” जैसे अपमानजनक भाषा का उपयोग किया जिसका अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा विरोध करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज किया है।

 

 

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के लिए मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग एक संवैधानिक पद में बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हमेशा प्रदेश में समुदायों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता द्वारा भी एक जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी किया गया था।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन भी किया गया। रायपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा भिलाई सहित प्रदेश के सभी जिलों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पुतला दहन किया गया।

इस दौरान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय, आत्माराम बंजारे, किशोर महानंद, वेदराम जांगड़े, दिलीप सारथी, शरद कुमार जाल, संदीप मंडल, कैलाश बेहरा, हेमलाल भारती, पंचू भारती, सुमित कुमार नायक, मुकेश घृतलहरे, रविंद्र ठाकुर, विकास शुक्ला, संदीप सांडे, राजा भारती, चुन्ना मणि सहित भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *