लोरमी में कल डिप्टी सीएम साव का तीज महोत्सव आयोजन,3000 माताएं- बहनें होंगी सम्मिलित

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सपत्नीक कल लोरमी की माताओं- बहनों संग होंगे सम्मिलित

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सपत्नीक कल तिजहारिन माताओं बहनों के साथ मनाएंगे तीज महोत्सव

 

 

डिप्टी सीएम साव का लोरमी में तीज महोत्सव कार्यक्रम का भव्य पंडाल तैयार

MD भारत न्यूज लोरमी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव जी ने लोरमी में तीज महोत्सव का आयोजन कर क्षेत्र की 3000 माताओं – बहनों को आमंत्रित किया है।
यह आयोजन कल दोपहर 12 बजे लोरमी के हाईस्कूल मैदान में रखा गया है।

श्री अरुण साव एवं श्रीमती मीना साव ने लोरमी विधानसभा के अपनी तिजहारिन दीदी और बहनों को तीज महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया है। इसमें क्षेत्र की तीन हजार से अधिक माताएं बहनें शामिल होंगी।

*सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन*

गौरतलब है कि, उप मुख्यमंत्री श्री साव ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरागत त्योहार तीजा को विशेष रूप से मनाने तीजा महोत्सव का आयोजन किया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है। जिसमें लोकगायिका गरिमा दिवाकर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *