RSS के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम जी का हुआ निधन… जागृति मंडल में होगा अंतिम दर्शन, श्री हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में होगा अंत्येष्टि…

MD भारत न्यूज रायपुर। श्रद्धेय शांताराम जी (वरिष्ठ प्रचारक) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका शरीर आज शुक्रवार 05.09.2025 को सायं 05.45 बजे शान्त हो गया है।

श्रद्धेय शांताराम जी का 93 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हुआ। वे बैंक की नौकरी छोड़कर प्रचारक निकले थे। मध्यप्रदेश सागर में जिला प्रचारक, रायपुर विभाग प्रचारक, छत्तीसगढ़ प्रान्त के प्रथम प्रान्त प्रचारक, मध्यक्षेत्र के प्रचार प्रमुख एवं सम्पर्क प्रमुख जैसे संघ दायित्व को कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। मृदुभाषी, घोष में शंख वादक व अच्छे गीत गायक थे।
उनके वात्सल्यपूर्ण स्नेह की अमिट छाप स्वयंसेवकों को सदैव प्रेरित करते रहेगी।

 

 

अंतिम दर्शन कल शनिवार 06 सितम्बर को सुबह 07.00 बजे से 10.00 बजे तक जागृति मंडल, गोविंद नगर, रायपुर में प्राप्त होगा।

तत्पश्चात अंतिम संस्कार के लिए 10.30 बजे प्रस्थान कर अंत्येष्टि दोपहर 01.00 बजे श्री हरिहर क्षेत्र मदकू द्वीप में होगी। परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना हैं कि, दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देते हुए सदगति प्रदान करें। हम सभी उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *