उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ओडिशा के नुआपाड़ा उपचुनाव के लिए किया प्रचार, कई चुनावी सभा को किया संबोधित

नुआपाड़ा की जनता भाजपा को विकास और तरक्की के लिए चुनेगी, जय ढोलकिया जी की भारी मतों से होगी बड़ी जीत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी की डबल इंजन सरकार ने वादा निभाया, नुआपाड़ा के किसान, महिलाएं और युवा भाजपा को जिताएंगे : डिप्टी सीएम अरुण साव

 

 

MD भारत न्यूज रायपुर/नुआपाड़ा। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज ओडिशा के नुआपाड़ा उपचुनाव में भाजपा के जनप्रिय प्रत्याशी श्री जय ढोलकिया जी के समर्थन में ग्राम बूढ़ीपाली, डूमरपाली और परसखोल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने नुआपाड़ा के विकास और तरक्की के लिए क्षेत्र की सम्मानित जनता से भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया।

श्री साव ने कहा कि, सभा में जनता के उत्साह और समर्थन ने स्पष्ट कर दिया है कि नुआपाड़ा में प्रचंड मतों से कमल खिलने जा रहा है। नुआपाड़ा के सर्वांगीण विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना लिया है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी जी की डबल इंजन सरकार ने किसानों और महिलाओं से किया वादा निभाया है। भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। छत्तीसगढ़ के बाद यहां देश में सबसे ज्यादा 3100 रुपए में धान की खरीदी की गई। महिला सशक्तिकरण के लिए सुभद्रा योजना के तहत महिलाओं के खाते में 10 हजार रुपए ट्रांसफर की गई।

श्री साव ने कहा कि, ओडिशा की जनता डबल इंजन सरकार के काम से संतुष्ट है, और उपचुनाव में भाजपा का विधायक बनाने के लिए तैयार है। इससे क्षेत्र में विकास कार्यों में और तेजी आएगी। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। भाजपा सरकार ने यहां मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया है। उन्होंने जनसभा में पहुंचे लोगों को सुग्घर ओडिशा बनाने 11 नवंबर को 2 नंबर कमल छाप में बटन दबाकर भारी मतों से श्री जय ढोलकिया जी को विजय श्री दिलाने की अपील की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *