समर्थन मूल्य पर धान खरीदी तथा उपार्जन केंद्र में मिल रहे सुविधाओं से जिले के किसान उत्साहित

अमसेना के किसान श्रीमती गुलाब बाई महिपाल ने कहा मैंने सुगमता पूर्वक अपने धान का विक्रय किया एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया

*धान खरीदी में पारदर्शिता बनी किसानों की ताकत*

 

 

MD भारत न्यूज रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी ढंग से संचालित किया जा रहा है। प्रभावी व्यवस्थाओं के चलते किसानों को बड़ी राहत मिल रही है।

आरंग विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमसेना के किसान श्रीमती गुलाब बाई महिपाल के खेतों के साथ-साथ उनके जीवन में भी खुशहाली लौटी है। श्रीमती महिपाल ने समर्थन मूल्य पर 30 क्विंटल 40 किलोग्राम धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्रों में शासन द्वारा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। खरीदी केंद्रों में मॉइश्चर मापक मशीन, बारदाने की समुचित व्यवस्था के साथ त्वरित प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।

*खेती केवल आजीविका नहीं, समृद्ध भविष्य की राह*

श्रीमती गुलाब बाई महिपाल ने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी यह सफलता कहानी दर्शाती है कि जब नीतियां किसान-हित में हों और व्यवस्थाएं सुदृढ़ हों, तब खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि समृद्ध भविष्य की दिशा बन जाती है। यह कहानी न केवल अमसेना, बल्कि पूरे प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *