संस्कार सेना ने फलोदी में रंगारंग प्रस्तुति के साथ मनाया माता-पिता पूजन

MD भारत न्यूज रायपुर। 14 फरवरी संस्कार सेना के तत्वाधान में फलोदी जिला इकाई द्वारा नगर परिषद फलोदी के टाउन हॉल में हर्ष उल्लास के साथ माता-पिता पूजन दिवस मनाया गया सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मेघराज जी कल्ला ब्रजमोहन व्यास राजेश कल्ला रामाकिशन थानवी हरभजन जांगड़े संस्थापक संस्कार सेना द्वारा लटियाल माता एवं श्रवण कुमार तथा भगवान श्री गणेश के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई माता-पिता के सम्मान में प्रेरणादायक संगीत में प्रस्तुति के साथ
माता-पिता को साक्षात भगवान स्वरूप मानते हुए पूजन किया इस मौके पर शिक्षा के साथ संस्कार कार्यक्रम
में सम्मिलित हुए सीनियर सेकेंडरी स्कूल फलोदी ,सीनियर सेकेंडरी एसएमबी ,स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल ,सीनियर सेकेंडरी लटियालपुरा ,सीनियर सेकेंडरी मालियों का वास, सीनियर सेकेंडरी गौशाला, सेकेंडरी टेडी किड्स ,सेकेंडरी ग्लोबल ,सीनियर सेकेंडरी आदर्श ,विद्या मंदिर एमबी क्लासेस ,सीनियर सेकेंडरी ,सरस्वती स्कूल फलोदी के बच्चों ने माता-पिता के सम्मान में समर्पित परीक्षा में हिस्सा
लिया था जिनका विद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उनकी टीम मुकेश बेगी ललितपुर प्रदेश अध्यक्ष यूपी नंदा पाटनी ग्वालियर अंजू पीयूष कीमती एवं ईशान पियूष कीमती मंदसौर द्वारा गीतों की रंगारंग प्रस्तुति दी गई
इस मौके पर संस्कार सेना की राष्ट्रीय मुख्य सचिव सुश्री अलका धुर्वे मध्य प्रदेश से प्रवक्ता कर्मवीर सिंह रायसेन जिला अध्यक्ष थान सिंह मालवीय बबलू वर्मा पत्रकार मलखान सिंह ठाकुर फलोदी से गणमान्य नागरिक सुनील व्यास गुड्डू मुरारी लाल जी थानवी अभिषेक शर्मा ममता शर्मा हिंदुस्तान स्काउट गाइड विजय जी ओझा प्रेम शंकर पुरोहित संस्कार सेना के फलोदी  जिला अध्यक्ष राजकुमार पुरोहित अशोक व्यास पूर्व पार्षद अशोक पालीवाल बाबूलाल गंडेल कृष्ण कुमार थानवी घनश्याम थानवी श्याम सुंदर बाजिया विशंभर थानवी विनोद पुरोहित सावण थानवी अश्विनी जोशी मनमोहन चाडा दिलीप जी व्यास अमीन नागौरी श्याम सुंदर बाजिया मोहनलाल जी नगर सचिन पुरोहित सीए रमेश टरु कृष्णकांत चाडा अशोक बोहरा विनोद छंगाडे़ विनोद थानवी सुरेश रंगा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एवं जिला इकाई द्वारा कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था संभाली।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *