MD भारत न्यूज रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा शर्ट उतारकर किए गए अमर्यादित प्रदर्शन पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन कर नारेबाजी की गई।
इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ लोकतांत्रिक परंपराओं एवं सार्वजनिक मर्यादाओं के सर्वथा विपरीत हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक एवं सख्त कदम उठाए जाएँ। श्री ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध के अनेक संवैधानिक एवं मर्यादित तरीके उपलब्ध हैं, किंतु सार्वजनिक मंचों पर अशोभनीय कृत्य स्वीकार्य नहीं हैं ।

उक्त प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री मनीषा चंद्राकर, प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर (देवभोग), राजेश साहू, प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी रवीश गुप्ता, सह प्रभारी नवीन कालिया, सत्कार प्रभारी विलास सुतार, श्रीजी राम, सह प्रभारी योगेश्वरानंद नेताम, सह संयोजक तरुण वैद्य, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दलविंदर सिंह बेदी, पार्षद संतोष साहू, पार्षद रोहित साहू, पार्षद देवदत्त द्विवेदी, अनूप खेलकर, सह कार्यालय मंत्री (जिला रायपुर), जिला उपाध्यक्ष अकबर अली, शंकर नगर मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।