धमधा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई…

MD भारत न्यूज रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला को लेकर भाजपा धमधा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यशाला की रूपरेखा एवं संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट जी, मंडल महामंत्री छगन साहू जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन लाल यादव जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश साहू जी, सभी मोर्चा के अध्यक्षगण एवं महामंत्री गण क्षेत्र के पार्षदगण, शक्ति केंद्र प्रभारी संयोजक और सहसंयोजक उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यशाला को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *