उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तेलीन सत्ती माता मंदिर में की पूजा-अर्चना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव तेलीन सत्ती माता महोत्सव, सामूहिक आदर्श विवाह एवं सामाजिक सम्मेलन में हुए शामिल

केशकाल में तेलीन सत्ती माता महोत्सव में दिखी सामाजिक एकजुटता और संस्कार : डिप्टी सीएम अरुण साव

 

 

साहू समाज ने हमेशा सामूहिक आदर्श विवाह से दिया सादगी और संस्कार का संदेश : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

*डिप्टी सीएम अरुण साव ने उत्तर बस्तर कांकेर में किया ब्लड बैंक का शुभारंभ*

MD भारत न्यूज केशकाल/कांकेर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज केशकाल के स्टेडियम ग्राउंड में प्रदेश साहू समाज द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तेलीन सत्ती माता महोत्सव, सामूहिक आदर्श विवाह एवं सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने केशकाल में तेलीन सत्ती माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। सामाजिक सम्मेलन समाज को जोड़ने, आपसी भाईचारे को बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं।

श्री साव ने कहा कि, महोत्सव में समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों की सुंदर झलक देखने को मिली। वहीं सामूहिक आदर्श विवाह साहू समाज की पहचान है। सामूहिक विवाह समाज में सादगी की भावना को मजबूत करते हैं। यह अनावश्यक खर्चों से बचाते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को आदर्श जीवन मूल्यों से जोड़ने का काम करते हैं। श्री साव ने नवविवाहित दंपत्तियों को सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री साव ने उत्तर बस्तर कांकेर में बस्तर ब्लड बैंक का शुभारंभ किया। यह पहल उत्तर बस्तर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सकेगा। मानव सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से शुरू किया गया यह ब्लड बैंक क्षेत्रवासियों के लिए जीवनदायी साबित होगा।वहीं इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

महोत्सव में मंत्री केदार कश्यप जी,सांसद भोजराज नाग जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू जी, विधायक आशाराम नेताम जी, विधायक नीलकंठ टेकाम जी, कमलचंद्र भंजदेव जी,विधायक संदीप साहू जी, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू जी, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू जी, समाज के वरिष्ठजन एवं भाजपा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
…… ……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *