उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की अध्यक्ष प्रत्याशी सहित 15 पार्षदों को जिताने की अपील

शिवनंदनपुर नगर पंचायत में बनेगा भाजपा की जीत रिकॉर्ड, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विकास के लिए मांगा समर्थन

शिवनंदनपुर में भाजपा की सरकार बनाएं, विकास की जिम्मेदारी मेरी : डिप्टी सीएम अरुण साव

 

 

MD भारत न्यूज सूरजपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश जायसवाल और 15 पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। श्री साव ने कहा कि शिवनंदनपुर की जनता ने विकास के लिए भाजपा को समर्थन देने का मन बना लिया है।

श्री साव ने कहा कि, भाजपा सरकार ने शिवनंदनपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया है। अब नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने का काम भी भाजपा सरकार ही करेगी। उन्होंने बताया कि नगर के विकास के लिए सिर्फ़ एक साल में करोड़ों रुपए दिए गए हैं। सिटी डेवलपमेंट प्लान के अनुसार विकास कार्य किए जाएंगे। इस दौरान नगर विकास से जुड़े जन आकांक्षाओं पर आधारित जन-घोषणा पत्र का भी विमोचन किया।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि 21 अक्टूबर 2024 को शिवनंदनपुर को नगर पंचायत बनाया गया। अब नगर की तस्वीर बदलने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि, राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार है, इसलिए नगर में भी कमल खिलना जरूरी है। उन्होंने जनता से रितेश जायसवाल जी को अध्यक्ष और सभी 15 वार्डों में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

श्री साव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कभी नगर के विकास की चिंता नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विकास कार्यों को रोकने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने हर वादे को पूरा किया है और आगे भी नगर के विकास के लिए लगातार काम करेगी। उन्होंने कहा कि विकास के लिए केवल कमल का बटन दबाना है और मजबूत भाजपा प्रत्याशियों को जिताना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *