MD भारत न्यूज रायपुर। लोकतंत्र सेनानी संघ के सहयोगी संगठन लोकतंत्र प्रहरी नारी शक्ति की आज प्रदेश कार्यालय उपासने निवास में संपन्न बैठक में प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष विशाल राजहंस ने प्रहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने की सहमति से नारी शक्ति के प्रदेश पदाधिकारी व रायपुर जिला पदाधिकारी की पहली सूची जारी की ,जिसके अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्रीमती सीमा शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष साधना चक्रवर्ती,दीपाली चौधरी,लक्ष्मी यादव,अमृता श्रीवास्तव।प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रिया सिंग,प्रदेश मंत्री नंदिनी ठाकुर,सविता मौर्य । कोषाध्यक्ष रेखा शर्मा।प्रदेश कार्यालय मंत्री मेरी स्वामी।मीडिया प्रभारी गायत्री साहू,सोशल मीडिया प्रभारी पूर्णिमा चौकसे नियुक्त किए गए है।उसी प्रकार रायपुर जिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती सीमा कटंककार, उपाध्यक्ष ज्योति देवांगन,महामंत्री कमल रंधावा ,हर्षिता लांजेवार ,मंत्री ज्योति सरकार को नियुक्त किया है। तथा रायपुर संभागीय अध्यक्ष पद पर श्रीमती सुनीता पाठक की नियुक्ति की गई।नियुक्ति पश्चात सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने के करकमलों से प्रदान किए गए।इस अवसर पर उपासने से नारी शक्ति को प्रदेश स्तर पर सक्रिय संगठन बनाने व 28 जून आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने तन,मन,धन से सक्रिय भूमिका अदा करने की अपील की।आभार प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा ने किया।