बुद्ध जयन्ती पर्व पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में मांस – मटन विक्रय पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा

MD भारत न्यूज रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में 5 मई शुक्रवार को बुद्ध जयन्ती पर्व के पावन अवसर पर मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिनांक 5 मई  शुक्रवार को बुद्ध जयन्ती पर्व के पावन अवसर पर रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। 5 मई शुक्रवार को बुद्ध जयन्ती पर्व के पावन अवसर पर किसी भी दुकान में मांस-मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस- मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जावेगी। 5 मई शुक्रवार को बुद्ध जयन्ती पर्व के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने – अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *