MD भारत न्यूज रायपुर। रायपुर अधिवक्ता संघ के चुनाव में इस बार सूर्यकांत पाटस्कर उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव लड़ रहे हैं। पाटस्कर बहुत ही मिलनसार और सरल स्वभाव के धनी हैं। सूर्यकांत अपने अधिवक्ता संघ में जन सेवक के नाम से जाने व पहचाने जाते हैं और आज इसी बदौलत वह अधिवक्ता संघ के चुनाव में लड़ने के लिए मैदान पर उतरे हैं। सूर्यकांत पाटस्कर चुनाव जीतने पर अधिवक्ता संघ में मजबूती प्रदान करेंगे और इसका लाभ कहीं ना कहीं संघ को मिलेगा, ऐसा उन्होंने विश्वास जताते हुए वादा किया है।