भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति कल, राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे शामिल…

MD भारत न्यूज, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बैठक संपन्न हुई। बैठक में 11 जनवरी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक करने निर्णय लिया गया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने प्रदेश कार्यकारिणी की नई टीम घोषणा किया इसके बाद पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित 11 जनवरी को प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा बैठक लेकर प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। श्री वर्मा ने बैठक के दौरान कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगें और भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे, इसमें ज्यादा से ज्यादा ओबीसी वर्ग के लोगों की बड़ी भूमिका होगी।

 

 

11 जनवरी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, डा. रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक , भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी, वेलजी भाई मसानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, प्रदेश महामंत्री डा. खिलावन साहू, शामिल होंगे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *